फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP leader had a scuffle with the security personnel over the room

कमरे को लेकर भाजपा नेता की सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP leader had a scuffle with the security personnel over the room
चंदौसी। शुक्रवार की रात आशीष गार्डन में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के रात्रि विश्राम के दौरान यात्रा के सुरक्षा कर्मियों और एक स्थानीय भाजपा नेता के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालांकि मामले को अन्य पदाधिकारियों ने मध्यस्थता कर रफा दफा करा दिया।
विज्ञापन

जनपद में भ्रमण के बाद शुक्रवार की रात चंदौसी के आशीष गार्डन में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी। पार्टी हाईकमान की ओर से 24 कमरे बुक करने के निर्देश थे। इस दौरान कुछ कमरे कम रह गए थे। यात्रा में शामिल सुरक्षा कर्मियों ने पहले ही कमरे कब्जा लिए थे। यात्रा में शामिल वीआईपी के ठहराने की व्यवस्था के लिए स्थानीय नेता सुरक्षा कर्मियों वाले कमरे में पहुंच गए और सुरक्षा कर्मियों से कमरा खाली करने को कहा। इस बात पर सुरक्षा कर्मियों और भाजपा नेता में कहासुनी हो गई। बाद में धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान वहां अन्य भाजपा पदाधिकारी भी एकत्र हो गए। हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि अन्य पदाधिकारियों ने मामले को वहीं शांत करा दिया है। वीआईपी के लिए बाद में दूसरे कमरे की व्यवस्था की गई। सुबह फिर यात्रा अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed