फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjp is speading hatred

समान नागरिक संहिता कानून लाकर भाजपा नफरत बढ़ाने का काम कर रही है : डाॅ. बर्क

Sat, 17 Jun 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 17 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
bjp is speading hatred
संभल। देश में सभी धर्म और जाति के लोग रहते हैं। सभी लोग अपने अपने धर्म के मुताबिक ही जिंदगी गुजार रहे हैं। धार्मिक नीति देश में सभी की अलग है। भाजपा सरकार अब समान नागरिक संहिता लागू कर देश का ढांचा खराब करना चाहती है। यह कहना है संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क का। उन्होंने समान नागरिकता संहिता कानून को लेकर मीडिया कर्मियों से बातचीत की। सांसद ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आ रहा है। कई राज्यों में चुनाव होना है। भाजपा ने कोई अच्छा काम किया नहीं है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो उन्होंने समान नागरिक संहिता कानून बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। इस कानून को बनाने से देश में नफरत बढ़ेगी। आगे कहा कि सरकार अच्छा काम नहीं कर रही है। सरकार की नीति पूरी तरह गलत है। सांसद ने कहा कि वह समान नागरिक संहिता कानून का विरोध करते हैं। इससे देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। सभी धर्म के लोगों को अपने अपने धर्म के मुताबिक जिंदगी जीने का अधिकार है। भाजपा देश में नफरत फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed