फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP is protecting the country, religion, so it is necessary again: Mahamandaleshwar Alakhnath

भाजपा कर रही है देश, धर्म की रक्षा, इसलिए दोबारा फिर जरूरी : महामंडलेश्वर अलखनाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP is protecting the country, religion, so it is necessary again: Mahamandaleshwar Alakhnath
संभल। सिद्ध योग मठ अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव बालयोगी अलखनाथ शनिवार को संभल पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने देश और हिदू धर्म की रक्षा के लिए भाजपा को जरूरी बताते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की न सिर्फ प्रशंसा की, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बालयोगी अलखनाथ देश धर्म बचाओ अभियान के तहत जन चेतना यात्रा लेकर शनिवार को संभल पहुंचे थे। प्राचीन तीर्थ क्षेमनाथ पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। महामंडलेश्वर ने कहा कि हिंदू ही सनातन है और सनातन धर्म की रक्षा भाजपा कर रही है। हिंदुत्व और सनातन को भाजपा सबल कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लिए कई बेहतर प्रोजेक्ट लेकर आएं हैं, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। एक पारी समाप्त हो रही है और यदि उन्हें पुन: समय मिला तो वह और बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश और धर्म एवं सनातन की रक्षा के लिए भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने पूछा कि और विकल्प क्या है। यदि सनातन धर्म को बचाने के लिए कोई अन्य विकल्प हो तो विचार करें। हम तो सनातन धर्म को बचाने वालों का समर्थन करते हैं। कहा कि विश्व हिंदू महासंघ भारत देश की जनता से सबल होकर मतदान करने का आह्वान करता है। इस दौरान महंत दीनानाथ, राजकुमार नाथ, विश्व हिंदू महामंघ के मंडल प्रभारी विनोद सक्सेना, संभाग प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष संतोष त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed