फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjp compen

गुंडाराज को खत्म कर खुशियों का कमल खिलाएं: भूपेंद्र 

Sun, 15 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 15 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
 बिलारी विधानसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं को रिझाने आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री-सांसद भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा के कार्यकाल को सभी देख चुके हैं, भ्रष्टाचार, अपराध और अवैध गुंडा टैक्स वसूली हो रही थी। अब मौका है गुंडाराज से निजात पाकर खुशियों का कमल खिलाने का। इसलिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। चंदौसी तहसील क्षेत्र के यादव बाहुल्य शाहबाजपुर गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास करने वाले स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति को जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे का चुनाव नहीं करना चाहिए जो चाचू-मामू टैक्स वसूलता हो। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य कर रही है, बिना किसी भेदभाव देश का विकास कर रही है। यूपी में लूटखसोट मची है। हर तरफ भ्रष्टाचार, अपराध का बोलबाला है। थानों में बेकसूर लोगों को लाकर पीटा जा रहा है, उन्हें मारा जा रहा है।  सभा में जिलाध्यक्ष राजेश सिंहल, पूर्व मंत्री गुलाब देवी, धीरेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह यादव, विरलेश यादव, मुकेश वाल्मीकि, प्रदीप चौहान, महावीर सिंह  शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed