फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bharat band aaj

कांग्रेस का भारत बंद आज, संगठन विरोध में

Fri, 02 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 02 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
वहीं तमाम संगठन भारत बंद का विरोध कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन

भारत विकास मंच ने भारत बंद का विरोध करते हुए रैली निकाली। मंच के पदाधिकारियों ने फव्वारा चौक से भगतसिंह चौक तक पैदल मार्च करते हुए 28 नबंवर को अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले जाने की बात कही। संयोजक अन्नू बाबू ने कहा कि बाजार बंद से राजस्व की हानि होगी। इस मौके पर पंडित शगुन गौतम समेत दीपक, मुदित शर्मा, अनमोल शर्मा, सौरभ दीक्षित, अजय वाल्मीकि, अरुण शर्मा, सचिन वार्ष्णेय, भानू शर्मा, राहुल कुमार, प्रथम कुमार, आकाश रस्तौगी व अरुण सहगल आदि रहे।

वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भी भारत बंद का विरोध करते हुए बाजार खोले जाने की बात कही। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि कुछ राजनैतिक दल व्यापारियों का इस्तेमाल करके अपना मतलब निकालना चाहते हैं। व्यापारी कभी ऐसे राजनीतिक दलों की मंशा पूरी नहीं होने देंगे। रविंद्र कुमार रूपी, संजीव अग्रवाल, मनोज वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, शीनू गुप्ता, मंजुला शर्मा, अंकुश अग्रवाल, टीटेश काका, सौरभ तान्या, अमित चौधरी रहे।\
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रतिष्ठान खोलेंगे
चंदौसी। सांसद सत्यपाल सैनी ने विपक्ष के नोटबंदी के विरोध में भारत बंद को लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठान सोमवार को रोजाना की तरह खुले रखेंगे। नगर अध्यक्ष पंकजश्री ने 29 नवंबर को आने वाली परिवर्तन यात्रा व रैली में सभी से भाग लेने की अपील की। अध्यक्षता गजराज सिंह ने संचालन सतीश अरोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन दुकानें बंद कराईं तो होगी कार्रवाई ः एएसपी

संभल। नोट बंदी के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद करने का आह्वान किया। कांग्रेसी भारत बंद को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटे हैं। संभल का प्रशासन सतर्क हो गया है। एएसपी राम मूरत यादव ने बताया कि अगर कोई व्यापारी अपने मन से दुकान बंद करना चाहता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन कांग्रेसियों ने जबरन दुकानें बंद कराने का प्रयास किया तो फिर कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहें। कोई जबरन दुकान बंद न करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed