फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu roared at the power station

Sambhal News: किसानों के मुद्दों को लेकर बिजलीघर पर गरजी भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu roared at the power station
संभल। भाकियू (बीआरएसएस) ने संभल के मुख्य बिजलीघर पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीओ राहुल सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर सराहनीय कार्य किया है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता एवं मनमानी के चलते पात्रों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चीनी मिलों को चालू हुए कई माह बीत गए हैं और अब सत्र भी पूरा होने वाला है लेकिन अब तक मूल्य घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन

कहा कि संगठन सरकार से मांग करता है कि यूपी में गन्ने का मूल्य कम से कम 450 रुपये क्विंटल हो। इसके अलावा केसीसी के नाम पर रहे किसानों के शोषण, नवीनीकरण की अवधि के बाद भी लग रहे अतिरिक्त चार्ज को राेकने की मांग की है। साथ ही, आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर अवैध वसूली, फार्मर रजिस्ट्री की समस्याओं के संबंध में ध्यान देकर समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान कामेंद्र चौधरी, मिंकू चौधरी, अनमोल कुमार, डॉ.धीरेंद्र सिंह त्यागी, शिवनारायण सैनी, सतेंद्र चौधरी, कन्हैया प्रजापति, प्रमोद त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed