{"_id":"68a37d58cff8c2390b0c69da","slug":"bhakiyu-officials-stayed-till-night-to-resolve-the-problems-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-126020-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: समस्याओं के निस्तारण के लिए रात तक डटे भाकियू के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: समस्याओं के निस्तारण के लिए रात तक डटे भाकियू के पदाधिकारी
विज्ञापन
बहजोई कलक्ट्रेट में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाकियू अराजनैतिक मंच के पदा
बहजोई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक मंच के पदाधिकारी बड़ा मैदान के निकट महापंचायत करने के बाद शाम को कलक्ट्रेट परिसर में आ गए और डीएम से मिलकर ज्ञापन देने के लिए परिसर में धरने पर बैठ गए। इस बीच जमकर नारेबाजी की गई।
सोमवार को मंडल अध्यक्ष संजीव यादव व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बड़ा मैदान के निकट एक महापंचायत हुई। पंचायत में दूरदराज के नगरों व ग्रामीण अंचलों से आए पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर विचार रखे। इसके बाद महापंचायत स्थल पर पहुंचे डिप्टी कलक्टर को पदाधिकारियों ने ज्ञापन नहीं दिया और डीएम को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े रहे।
इसके बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में आ गए और यहां सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों का कहना था कि जिला प्रशासन को किसानों की समस्याएं सुनकर निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में बिजलीघरों की संख्या बढ़ाकर शासन के मानक के मुताबिक बिजली देनी चाहिए। इसके बाद थानों व तहसीलों में किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। वन विभागकर्मियों की ओर से यूकेलिप्टिस की लकड़ी पर अवैध वसूली बंद की जाए। किसानों को बकाया गन्ना भुगतान दिलाया जाए और गन्ने के मूल्य में बढ़ोत्तरी कर पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद करीब ढाई घंटे तक कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को वार्ता के आश्वासन के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट से लौट गए।
मंडल अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि एसडीएम आशुतोष तिवारी को ज्ञापन दिया गया। बाद में जिला प्रशासन की ओर से 19 अगस्त को दोपहर सवा बारह बजे प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।