फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu announced, tomorrow will stop the train in Chandausi

भाकियू का एलान, कल चंदौसी में ट्रेन रोककर करेंगे चक्का जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu announced, tomorrow will stop the train in Chandausi
चंदौसी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन सोमवार 18 अक्तूबर को रेल का चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी। भाकियू पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली है। चंदौसी में ट्रेन रोकने जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। प्रशासन ने आंदोलन को लेकर रणनीति बनानी तय कर दी है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानून के विरोध में 18 अक्तूबर सोमवार को रेल का चक्का करने का आह्वान किया गया। जिसको लेकर संभल जनपद में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पूरी तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम को लेकर भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार किसानों की अनदेखी करती चली आ रही है। जिससे किसान पूरी तरह से सरकार से खफा हो गए हैं और तीन कृषि कानून को किसी भी कीमत पर रद्द कराने को लेकर पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 अक्तूबर को रेल रोको अभियान का एलान किया गया है। जिसकी तैयारियां जनपद में जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारी गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से चंदौसी पहुंचने की अपील कर रहे हैं। बताया कि संभल जनपद में चंदौसी में ही ट्रेन को रोका जाएगा। अलीगढ़ मार्ग पर यात्री ट्रेन नहीं है। इस कारण चंदौसी स्टेशन को चुना गया है। किसान सुबह दस बजे से ट्रैक पर पहुंच जाएंगे। इसके साथ शाम चार बजे तक यानी छह घंटे ट्रैक पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रशासन भी भाकियू की तेवर देख अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed