{"_id":"672fd0eafad18308a703d07a","slug":"battle-of-the-55th-century-gust-of-wind-of-the-55th-century-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116284-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुर्गाें की लड़ाई, 55 ने हवालात की हवा खाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुर्गाें की लड़ाई, 55 ने हवालात की हवा खाई
Sun, 10 Nov 2024 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
बहजोई । मनोरंजन और जुए के लिए मुर्गाें की लड़ाई करा रहे पांच जिलों के 55 लोगों को बहजोई कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी गांव परतापुर में साप्ताहिक बाजार में शनिवार शाम मुर्गों की लड़ाई करा रहे थे। पुलिस ने मौके से 35 मुर्गों की बरामदगी की है। इन सभी को लड़ाई के लिए लाया गया था।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गांव परतापुर में साप्ताहिक बाजार के नजदीक एक स्थान पर मुर्गों की लड़ाई की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुर्गों को लड़ता हुआ देखा। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद 55 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में संभल, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बदायूं के लोग शामिल हैं। मुर्गों की लड़ाई कराने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। 15 हजार रुपये भी पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए हैं। पूछताछ में स्वीकार भी किया है कि वह मुर्गों की लड़ाई जुए के लिए कराते हैं।