फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bating in ganga on karthik purnima in sambhal

गंगाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, आस्था की डुबकी लगाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
bating in ganga on karthik purnima in sambhal
गुन्नौर तहसील के गांव सिसौना डांडा में श्रद्धालुओं ने ऐसे लगाई आस्था की डूबकी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। गुन्नौर तहसील के गांव सिसौना में गंगा घाट राजघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ भाड़ देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उसके बाद मां गंगा को मूली, बैगन और चावल आदि का दान कर विधिवत पूजा की। श्रद्धालुओं ने सुख और समृद्धि की कामना गंगा मां से की। गंगा घाट पर उमड़े स्नानार्थियों ने परंपरागत स्नान के बाद मंदिरों में विधिवत पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा स्नान मेला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा सोनम देवी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा प्रति यादव के पति अखिलेश यादव ने गंगा पूजन कर और दूध चढ़ा कर किया। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के गगनभेदी उद्घोषों के साथ स्नान प्रारंभ दिया। लेकिन महिलाओं के लिए स्नान का अलग इंतजाम करना प्रशासन भूल गया था। इसलिए उन्हें कुछ ज्यादा ही दिक्कत हुई। मंगलवार को ज्यादा भीड़ भाड़ होने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि प्रशासन ने महिलाओं के लिए स्नान का अलग इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का शाम तक सिलसिला चला। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्थित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरों में पूजन अर्चन कर जीवन कल्याण की कामना की। स्नान घाटों के अलावा मेले में सबसे ज्यादा रौनक बाजार में दिखाई दी। जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला परिसर में बने सांस्कृतिक पंडाल में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा से आई छात्राओं ने स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम को शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जीना है तो पापा शराब मत पीना, वंदना गीत आदि का नाटक मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। लखनऊ से आये जादूगर आफताब ने अपनी जादूगरी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed