फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Basic facilities are not being provided by the government to the farmers: Chaudhary Digambar Singh

सरकार द्वारा किसानों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही मूलभूत सुविधाएं: चौधरी दिगंबर सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Basic facilities are not being provided by the government to the farmers: Chaudhary Digambar Singh
चंदौसी। भाकियू अराजनैतिक की गुन्नौर में हुई सभा में युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि गुन्नौर क्षेत्र में किसानों को बिजली की समस्या है, किसान त्रस्त हैं। एफआईआर दर्ज कर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन महात्मा टिकैत के आदर्शों पर चलकर किसानों की समस्या की लड़ाई लडेगा। इस मौके पर करीब 1000 किसान टिकैत गुट को छोड़कर भाकियू अराजनैतिक में शामिल हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महापंचायत सदस्यता अभियान को लेकर गुन्नौर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर व वरिष्ठ किसान नेता महेंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन टिकैत को छोड़कर एक हजार सदस्यों के साथ भाकियू अराजनैतिक में शामिल हुए। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि जनपद में बिजली की समस्या से किसान बुरी तरह त्रस्त है। किसानों को समय से बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत विभाग द्वारा किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। निजी नलकूपों पर विद्युत विभाग द्वारा किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। बबराला स्थित फैक्टरी के भूगर्भ में दूषित जल डालने के कारण अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं जिससे जनजीवन खतरे में है। किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मक्का की फसल कटने को तैयार है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सेंटर खोले जाएं, ताकि किसानों को एमएसपी मिल सके। संगठन के पदाधिकारी शीघ्र ही गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें। कहा कि किसान हितैषी विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किसानों को मजबूत करने का काम सिर्फ भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ही करेगी। इस अवसर पर यशपाल सिंह, चौधरी खुर्शीद आलम, रमेश चंद्र शर्मा, संजीव यादव, हरिशंकर सिंह, रामनिवास यादव, संजय कुशवाहा, मुकेश कुमार, नीलेश कुमार, रजनीश कुमार, शरद कुमार, भूदेव, अमर सिंह, कपिल चौधरी, साधू सिंह, दीपक कुमार, भूरे खां, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed