{"_id":"582778d84f1c1b6729b3bcdd","slug":"bankon-men-khatm-huyi-karensi-nhin-chalu-huye-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में खत्म हुई करेंसी, नहीं चालू हुए एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में खत्म हुई करेंसी, नहीं चालू हुए एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
नकदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लोगों का इंतजार और सब्र जवाब देने लगा है। तीन दिन से बैंक की लाइन में खड़े होकर थक चुके हैं। उम्मीद थी कि एटीएम में पैसे आएंगे तो कुछ राहत मिल जाएगी। अपनी सुविधानुसार समय पर जाकर पैसे निकाल लेंगे। लेकिन अब तक एटीएम भी अपटेड नहीं हुए हैं। संभल के इक्का-दुक्का एटीएम को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश एटीएम अब तक अपडेट नहीं हुए हैं। ऐसे में लोग एटीएम तक भी नहीं जा पा रहे हैं। जरूरी कामों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बैंक से हजार पांच सौ के नोट बदलने और जमा करने के लिए शनिवार को सुबह से ही लंबी कतारों का नजारा दिखा। हर तरफ अफरा तफरी के बीच लंबी कतारों में धक्का मुक्की होती रही। घंटों लंबी कतारों में मशक्कत के बाद लोगों को सफलता मिल सकी। स्थिति काबू में करने को पुलिस के भी पसीने छूटते नजर आए। अधिकतर बैंकों में नकदी नहीं होने के कारण हंगामे की स्थिति बनी रही। रामस्वरूप रोड स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा में दिन भर नकदी लेने और हजार पांच सौ के नोट बदलने के लिए लंबी कतारों का नजारा दिखा।
चंदौसी। शहर की अधिकांश बैंक शाखाओं में सुबह से ही कैश नहीं था। इन बैंक शाखाओं में केवल हजार पांच सौ रुपये के नोट जमा करने का कार्य किया गया। स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और प्रथमा बैंक से नकदी दी गई। सबसे अधिक भीड़ स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर नजर आई। मंडी समिति स्थित स्टेट बैंक शाखा पर भी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
हाथ में आए नए नोट तो भूल गए सब दिक्कत
संभल (ब्यूरो)। नई करेंसी नोट हाथ में आने के बाद लोगों के चेहरे खिल गए हैं। जिसके हाथ में पहली बार 2000 रुपये का नया नोट आया। वे बड़े उत्साहित थे। नए नोट को लोगों ने कम से कम दो तीन बार निहारा। उलट पलट कर देखा। घर गए तो अपने परिचितों और परिजनों को दिखाया।
एचडीएफसी बैंक में शुक्रवार से ही नई करेंसी बांटी जा रही है। एक व्यक्ति को चार हजार रुपये की नई करेंसी दी जा रही है। इसमें दो दो हजार के दो नोट दिए जा रहे हैं क्योंकि 500 रुपये का नया नोट अभी तक नहीं आया है। एचडीएफसी के ब्रांच मैनेजर मोहम्मद जावेद खान ने बताया कि एक दिन के लिए दो लाख की करेंसी आ रही है।
इसी को वितरित किया जा रहा है। करेंसी एक्सचेंज में एक व्यक्ति एक बार में 4000 रुपये ही निकाल सकेगा। जबकि खाते से 1000 रुपये तक निकाले जा सकेंगे। नए नोट लेने के बाद एच़डीएफसी बैंक से निकल रही महिलाओं ने कहा कि लाइन में लगने के बाद जब नए नए नोट हाथ में आए तो लगा कि मेहनत सफल हो गई। पीएनबी में भी ग्राहकों को 2000-2000 रुपये के नए नोट करेंसी एक्सचेंज में दिए गए। जिन लोगों के हाथ में नए नोट से उनके चेहरे खिले हुए थे।