फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bank workers' strike continued for the second day, 100 crore transactions affected

दूसरे दिन भी रही बैंककर्मियों की हड़ताल, 100 करोड़ का लेन-देन रहा प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bank workers' strike continued for the second day, 100 crore transactions affected
संभल/चंदौसी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंकों कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। बैंक रोड स्थित इंडियन बैंक के सामने कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंक बंद होने से जनपद में करीब 100 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित रहा। वहीं बैंक की हड़ताल से सबसे ज्यादा प्रभावित व्यापारी वर्ग रहा। क्योंकि व्यापारियों को प्रतिदिन का लेनदेन बैंकों में जमा करना होता है। मगर हड़ताल के चलते व्यापारियों को लेन-देन का अवसर नहीं मिला। इसके अलावा शनिवार से बैंक यथावत खुलेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को निजीकरण के विरोध में चल रही हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण का विरोध जताया। संगठन के सचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि बैंकों के निजीकरण होने से कमजोर क्षेत्र के ग्राहकों की जमा पूंजी असुरक्षित हाथों में चली जाएगी। सरकार अपनी सोची समझी साजिश के तहत बैंकों का निजीकरण करना चाहती है। जिससे कि जनता से संबंधित सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं बंद की जा सकें। क्योंकि कोई भी निजी बैंक जनधन खाते, मनरेगा खाते, स्वयं सहायता समूह, विधवा पेंशन के खाते नहीं खोलेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में केजी शर्मा, मुनेंद्र पाल वार्ष्णेय, मनीष श्रीवास्तव, नीलेश राय, दुर्गेश गुप्ता, शैलेष ठाकुर, रवि प्रभात, सुरेश अग्रवाल, आकाश गुप्ता, शोभित रस्तोगी, रचित गौड़, राहुल सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल से दूसरे दिन भी जिले में करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। जिले में एटीएम व निजी बैंक खुले थे। साथ ही अधिकांश उपभोक्ता ऑनलाइन ट्रांजक्शन करने लगे हैं। इससे हड़ताल का उपभोक्ताओं पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। शनिवार को बैंक यथावत खुलेंगे।
नीलेश कुमार, एलडीएम संभल
दोपहर तक खाली हो गए एटीएम
संभल। हड़ताल के चलते शहर के एक दर्जन से अधिक एटीएम दोपहर में ही खाली हो गए। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी यही स्थिति देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed