फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bank robbery in chandusi

चंदौसी में प्रथमा बैंक में दिनदहाड़े डाका

Wed, 30 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Wed, 30 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
bank robbery in chandusi
शहर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद रोड स्थित प्रथमा बैंक की असालतपुर जारई शाखा में मंगलवार को दिनदहाड़े 11 लुटेरों डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध पर सुरक्षा गार्ड को लहूलुहान कर दिया। मैनेजर को गनप्वाइंट पर लेकर डबल लॉक की चाभी मांगी।
विज्ञापन



इससे पहले ही मैनेजर चाभी डकैतों के हवाले करता, कैशियर ने गनप्वाइंट पर होते हुए भी सायरन बजा दिया। इससे घबराए डकैत कैश काउंटर से 57500 रुपये समेट कर भाग निकले। वारदात से बैंक स्टाफ और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। लुटेरे की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। मंगलवार को पूर्वाह्न 11.40 का समय था। बैंक में करीब 45 खाताधारक व मैनेजर समेत सात का स्टाफ था। सुरक्षा गार्ड दौलतपुर भरकऊ गांव निवासी बिजेंद्रपाल सिंह इकनाली बंदूक लेकर ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अचानक बैंक गेट पर चार पांच बाइक पहुंची। दो लोग तो बाइक लेकर खड़े रहे, नौ डकैत बैंक शाखा के अंदर घुसे। सुरक्षा गार्ड की बंदूक पकड़ ली, विरोध किया तो सिर पर बंदूक की बटें मारकर गार्ड को लहूलुहान कर दिया। एक डकैत सीसीटीवी कैमरे ध्वस्त करने में जुट गया।


तीन अन्य कैशियर कक्ष में घुस गए। कैशियर पुष्पेंद्र कुमार पर तमंचे तानकर कैश लेना शुरू कर दिया। तीन ग्राहकों को कवर किए रहे। एक ने ब्रांच मैनेजर आईपी शर्मा को गनप्वाइंट पर लेकर डबल लॉक की चाभी मांगनी शुरू कर दी।



प्रबंधक ने चाभी देेने को निकाली ही थी कि इस बीच कैशियर ने पैर से सायरन का स्विच दबा दिया। सायरन की आवाज गूंजते ही डकैत घबरा गए। डबल लॉक की चाभी छोड़कर डकैतों ने कैशियर से 57500 रुपये उठाए, सीसीटीवी सेट टॉप बाक्स उठाया और भाग निकले। घबराहट में डकैत अपना बैग भी छोड़ गए, जिसमें कारतूस व एक गोल टोपी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed