फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   baithak men huya hangama

वक्ता के वक्तव्य पर बैठक में हुआ हंगामा

Mon, 08 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 08 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
baithak men huya hangama
हंगामा
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से पार्थ हास्पिटल में बैठक हुई। इसमें समाज की तरक्की और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। युवा इकाई के लिए रमन सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान वक्ता के वक्तव्य पर नाराजगी जताते हुए कुछ युवाओं ने विरोध जताया। विरोध के बीच हंगामा हुआ। 
विज्ञापन



अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन जितेंद्र कुमार सिंह, डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह, डा. वीरेश कुमार सिंह, नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष रमन सिंह का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वक्ता हरीश कठेरिया ने अपना वक्तव्य शुरू किया तो पूर्व प्रधान हिमांशु उर्फ धीरेंद्र सिंह ने यह कहकर विरोध किया कि कार्यक्रम क्षत्रिय समाज का है। इसलिए यहां राजनीतिक दलों की बात न की जाए।
विज्ञापन


उचित होगा कि समाज का प्रतिनिधित्व ऐसे हाथों में दिया जाए जिन पर राजनीतिक दलों के पद नहीं हो। इसी बात पर दोनों पक्षों में कुछ देर के लिए विवाद की स्थित उत्पन्न हो गई। हंगामा हो गया। उपस्थित लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयवीर सिंह, हरीश कठेरिया, भूदेव सिंह, तेजेंद्र सिंह, नितिन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, डीएस राना, इंद्रपाल सिंह चौहान, माधवेंद्र सिंह, भूदेव राघव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed