{"_id":"62bdfa77f6042e38836c9a0d","slug":"bahjoi-s-power-supply-remained-closed-for-six-and-a-half-hours-due-to-rain-chandausi-news-mbd433145016","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते साढ़े छह घंटे बहजोई की बिजली आपूर्ति रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते साढ़े छह घंटे बहजोई की बिजली आपूर्ति रही बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के चलते बहजोई की बिजली आपूर्ति करीब साढ़े छह घंटे बंद रही। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा। इस बीच उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत तो रही ही।
बृहस्पतिवार को सुबह तड़के से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और धीमी-धीमी बूंदाबांदी शुरू हो गई। बाद में बारिश तेज शुरू हुई। बारिश के कारण कहीं पोल आदि में करंट न उतर आए। इसके चलते सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाग दोपहर करीब एक बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई। इसके बाद दिन में कई बार बिजली की ट्रिपिंग रही और शाम को भी साढ़े सात बजे विद्युत आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को मुश्किल रही।
जेई मोहित शर्मा का कहना था कि सुबह के समय बारिश के चलते सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। इसके बाद विद्युत लाइन ब्रेक डाउन में आ गईं और बार-बार बिजली की ट्रिपिंग रही। शाम को मोहल्ला नारायन टोला में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की लीड में कुछ कमी के कारण शाम को भी घंटे भर से अधिक विद्युत आपूर्ति बंद रही।