फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bad wheat and rice distributed in the school, anger among the villagers

परिषदीय विद्यालय में बांटा खराब गेंहू और चावल, ग्रामीणों में रोष, कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bad wheat and rice distributed in the school, anger among the villagers
संभल। पूर्व माध्यमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को खराब खाद्यान्न का वितरण किया गया। जो खाद्यान्न वितरण किया गया है वह फरवरी से विद्यालय में रखा था और अब वह खाद्यान्न खराब हो गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार वितरण करते रहे। जबकि यह खाद्यान्न वितरण नहीं किया जाना था।
विज्ञापन

लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष है। वहीं दूसरी ओर कोविड-19 की गाइडलाइन की खूब धज्जियां उड़ाई गई। जिम्मेदार भी मूकदर्शक बने तमाशबीन बने रहे। पवांसा के धुरैटा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शनिवार को खाद्यान्न वितरण किया गया। वितरण के दौरान बच्चों की खूब भीड़ रही।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। विद्यालय में मौजूद अध्यापक और अध्यापकों के भी चेहरे पर भी मास्क नहीं थे। अहम बात यह रही कि बच्चों को घटिया सामग्री का वितरण किया गया। सवाल यह है कि ऐसे खाद्यान को बच्चे कैसे खाएंगे?। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि बच्चों को दिए जा रहे खाद्यान्न में घून हैं। चावलों में सूड़ी हो गई है। ऐसे खाद्यान्न को खाकर बच्चे बीमार हो गए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed