फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bad habits should be abandoned as soon as possible: Acharya Kavita

जितनी जल्दी हो सकें, बुरी आदतें त्याग देना चाहिए : आचार्य कवित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bad habits should be abandoned as soon as possible: Acharya Kavita
संभल। गांव मोहम्मदपुर टांडा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथाव्यास आचार्य कवित ने कहा कि दूसरों को बुरा भला कहना, दूसरों की निंदा करना, बुरे वचन बोलना, यह सब त्यागने के योग्य हैं। दूसरों का अपमान करना, अहंकार और दंभ, यह अवगुण है। बुरी आदतों को जितनी जल्दी हो सके त्याग देना चाहिए।
विज्ञापन

कथा में आचार्य ने सुनाया कि एक दिन पांडव युद्ध में विजय श्री प्राप्त करके दुखी हो रहे थे। वह अपने आप को युद्ध का कारण मानते थे। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने भीष्म पितामह के द्वारा उनको उपदेश कराया। पितामह कहते हैं कि सत्य धर्म सब धर्मों से उत्तम धर्म है। सत्य ब्रह्म है, सत्य तप है, सत्य से मनुष्य स्वर्ग को जाता है। झूठ अंधकार की तरह है और अंधकार में रहने से मनुष्य नीचे गिरता है।
विज्ञापन

कथाव्यास ने महाराज परीक्षित के जन्म की कथा सुनाई। शुकदेव जी का चरित्र सुनाया। जिसको सुनकर श्रद्धालु प्रसन्न हो उठे। कथा के मुख्य यजमान अनिल शर्मा, भूराज चौधरी, शिवम शर्मा, सुधीश शर्मा रहे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने भागवत भगवान की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed