फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Asmoli voters are at the forefront, backward from Gunnaur

असमोली के मतदाता रहे सबसे आगे, गुन्नौर के पिछड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Asmoli voters are at the forefront, backward from Gunnaur
चंदौसी। मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाए जाने के बावजूद भी इस बार वोटर अपना पांच साल पुराना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। निर्वाचन कार्यालय ने मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक इस बार 62.79 फीसदी मतदान हुआ है और 2017 के चुनाव में 65.48 फीसदी था। इससे इस बार का मतदान 2.69 फीसदी कम है। इस चुनाव में मतदान करने में असमोली के मतदाता सबसे आगे रहे। वहीं दूसरे नंबर पर संभल, फिर चंदौसी और गुन्नौर के मतदाता रहे हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश दिए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम संजीव रंजन की देखरेख में करीब ढाई माह लगातार स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान भी चला। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रम हुए। छात्रों के बीच निबंध, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताएं आदि कराई गईं। इसके अलावा एनएसएस शिविर, उनकी जागरूकता रैली और प्रशासनिक की ओर से भी रैली निकाली गई। लेकिन ये सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। जिले में विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर 62.79 फीसदी मतदान हुआ है। 2017 के चुनाव में जिले सभी सीटों पर 65.48 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन

विधानसभा सीट 2017 वर्ष 2022
चंदौसी 61.65 59.87
असमोली 71.33 67.84
संभल 68.33 64.5
गुन्नौर 61.13 59.28
कुल मतदान 65.48 62.79
नोट: ये आंकड़े निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक हैं।
0000000000
मतदान में असमोली के मतदाता अब तक हमेशा रहे आगे
जिले की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत घटा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में असमोली के मतदाता 67.84 फीसदी मतदान करके सबसे आगे हैं। इसके बाद संभल 64.5, तीसरे नंबर पर चंदौसी 59.87 फीसदी, उनके पीछे गुन्नौर के मतदाता 59.28 फीसदी रहे। पिछले चुनाव के आंकड़ों पर नजर डाले, तो असमोली सीट के मतदाता वर्ष 2017 के चुनाव में 71.33 प्रतिशत मतदान सबसे आगे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय की ओर बूथ पर हुए मतदान का प्रतिशत जारी कर दिया गया है। इसमें अभी पोस्टल बैलेट पेपर और दिव्यांग, 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के बैलेट पेपर से डाले गए वोटों को अभी शामिल नहीं किया गया है। उन्हें जोड़ा जाएगा, तो प्रतिशत में ओर भी बदलाव आएगा। रामकेश धामा, एसडीएम, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed