फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   asha became angry in chc

सीएचसी में आशाओं का हंगामा

Fri, 17 Mar 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 17 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
asha became angry in chc
hospital
पवांसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध वसूली को लेकर आशाओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। अस्पताल के दो कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाया। पवांसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को दोपहर आशाओं एवं एएनएम का गर्भवती महिलाओं की देखभाल एवं दो वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा था।
विज्ञापन


इसमें उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह एवं पवांसा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पवन कुमार उपस्थित थे, तभी आशाओं ने अस्पताल में चल रही अवैध वसूली को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल के दो कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगीं।
विज्ञापन


आरोप था कि अस्पताल के दो कर्मचारी उनके मानदेय का भुगतान करने से पहले उनसे मोटी रकम वसूलते हैं, जो आशाएं उन्हें रकम नहीं देती हैं। उनके खाते में भुगतान नहीं डालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि, गर्भवती महिलाओं के फार्म जमा करने पर भी प्रति फार्म 100 रुपये की वसूली की जाती है। रुपये नहीं देने फार्म जमा नहीं करते हैं, जिससे समय पर मानदेय उनको नहीं मिल पाता है। इस दौरान सावित्री देवी, रुखसाना, राजवती, फेमा, छोटी, सर्वेश, कमलेश, रामवती आदि मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed