फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   asam women,chandausi

पति-बेटे को छोड़ चंदौसी  पहुंची असम की महिला

Sat, 02 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 02 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
asam women,chandausi
फेसबुक क्राइम - फोटो : demo pics
 फेसबुक पर चैटिंग से हुई फ्रेंडशिप जल्द ही प्यार में बदल गई। इसके बाद असम की शादीशुदा महिला बच्चा और पति छोड़कर चंदौसी में प्रेमी से मिलने पहुंच गई। शुक्रवार को असम पुलिस ने उसे एक मोहल्ले से बरामद कर लिया। महिला को पुलिस असम ले गई है।
विज्ञापन


परिजनों को छोड़कर नगर में पहुंची असम की महिला करीब एक सप्ताह से प्रेमी के साथ रह रही थी। असम की पुलिस के साथ महिला के पिता भी गुरुवार को यहां पहुंचे थे। इसके बाद कोतवाली पुलिस को साथ लेकर महिला की लोकेशन पर पहुंचे। यहां से महिला को बरामद कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


पिता का कहना है कि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी है। उधर, महिला की बरामदगी की घटना से नगर में चर्चा का बाजार गर्म है। महिला का प्रेमी नगर के ही एक रेस्टोरेंट में वेटर है। युवक को पुलिस अपने साथ नहीं ले गई है। असम पुलिस के उप निरीक्षक प्रणब दास ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि महिला को बरामद करने के लिए आए थे। महिला मिल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यार को मिली मंजिल चार गांवों के प्रधान कराएंगे दोनों की शादी
असमोली। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी घर से 40 हजार रुपये लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने ले आए। पुलिस ने किशोरी को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। गांव में पंचायत बैठी।

पंचों ने तय किया कि किशोरी की शादी उसी के प्रेमी से की जाएगी। एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री की शादी 12 जुलाई को है। वह अपनी पत्नी के साथ शादी का     सामान खरीदने संभल आया था। उसकी छोटी पुत्री घर से 40 हजार निकालकर पास के ही गांव में प्रेमी के घर पहुंच गई तथा शादी के लिए अड़ गई। पुलिस ने किशोरी के परिवार वालों को भी थाने बुला लिया। गांव में पंचायत बैठी।


 चार गांवों के प्रधान किशोरी की शादी उसके प्रेमी से करवाएंगे। इस बात पर दोनों के बीच समझौता हो गया। असमोली थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव का कहना है कि उन्होंने किशोरी को उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed