{"_id":"614b65fe8ebc3e09e411923d","slug":"asaduddin-owaisi-speaks-with-aimim-workers-in-sambhal-says-we-dont-cut-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में बोले ओवौसी: सामने आकर बताएं कि हम कैसे वोट काटते हैं, कोई पांच मिनट नहीं टिक सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में बोले ओवौसी: सामने आकर बताएं कि हम कैसे वोट काटते हैं, कोई पांच मिनट नहीं टिक सकता
Wed, 22 Sep 2021 10:51 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:51 PM IST
सार
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कोई हमारे सामने मंच पर आए और बताए कि हम कैसे वोट काटते हैं। ओवैसी ने कहा कि तर्कों के साथ बात करने के लिए उनके सामने कोई पांच मिनट नहीं बैठ सकता।
विज्ञापन
असदु्द्दीन ओवैसी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलेमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एआईएमआईएम पर लगने वाले वोट काटने के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कोई हमारे सामने मंच पर आए और बताए कि हम कैसे वोट काटते हैं। ओवैसी ने कहा कि तर्कों के साथ बात करने के लिए उनके सामने कोई पांच मिनट नहीं बैठ सकता।
विज्ञापन
बुधवार को वह सिरसी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ा तो क्या रिजल्ट मिला। इन्हीं दलों के मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया तब भाजपा की सरकार बनी। अखिलेश यादव को हिंदू वोट नहीं मिला, इसलिए उनकी सरकार नहीं बनी लेकिन यह बात कोई नहीं कहता।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि हमसे पूछा जाता है कि अतीक अहमद को पार्टी में क्यों लिया गया है। वह तो बाहुबली हैं। सवालिया अंदाज में बोले कि कौन सा दल ऐसा है, जिसमें ऐसे नेता नहीं हैं, जिनके खिलाफ केस दर्ज नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्होंने अपनों के केस वापस कराए। मुजफ्फरनगर दंगे के 70 केस वापस कराए।
विज्ञापन
दूसरी ओर इस शासन में मुस्लिम को बाहुबली और गैंगस्टर के नाम पर पैर में गोली मारी जा रही है। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे के साथ संभल में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल के दौरान मारे गए दो युवकों का भी जिक्र किया।
शायर राहत इंदौरी के कई शेर पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी मजहब के खिलाफ नहीं है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव जिताने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान मंच पर हाजी मोहम्मद इमरान, मुशीर खां तरीन, शहजादा खां, सय्यद असलम, मोहम्मद नाजिम, मोअज्जम खां, मुशीर चौधरी, आतिर हुसैन आदि मौजूद रहे।