फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Arrested for making viral video of raping woman

महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दस हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Arrested for making viral video of raping woman
संभल। महिला के साथ किए गए दुष्कर्म की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दस हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की तलाश कर रही थी। हाथ न आने पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को रजपुरा थाना पुलिस ने रजपुरा के संभल चौराहे से मुखबिर की सूचना पर आरोपी सतीश कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने गांव निवासी महिला को चार सितंबर को प्रसाद में नशीला पदार्थ दिया और बाद में दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म की आरोपी ने वीडियो भी बनाई और महिला के भाई और पति को भी भेज दी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की लेकिन हाथ नहीं आया। इसी क्रम में इनाम घोषित किया गया। रजपुरा थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed