{"_id":"66d5068198f35d7798043fe4","slug":"approval-given-for-construction-of-hostels-in-three-more-kasturba-schools-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-113881-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन और कस्तूरबा विद्यालयों में छात्रावास के निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन और कस्तूरबा विद्यालयों में छात्रावास के निर्माण को मिली मंजूरी
Mon, 02 Sep 2024 05:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के छात्रावासों के निर्माण को परियोजना से मंजूरी मिली है। जिला समंवयक, निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि गांव रिठाली व असमोली के गांव मनौटा के लिए छात्रावासों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इन छात्रावासों के निर्माण के लिए जुनावई व रिठाली के लिए तो जमीन प्रस्तावित हो गई है, लेकिन असमोली के लिए अभी जमीन की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की ओर से डीपीआर भेजी जाएगी। बजट मिलने के बाद छात्रावासों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जिला समंवयक, बालिका रंजना राजपूत ने बताया कि निर्माण होने के बाद छात्रावास विभाग के लिए सौंपे जाएंगे। जिसके बाद तीनों विद्यालयों के उच्चीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक कक्षाएं संचालित होने वाले इन तीन विद्यालयों के लिए 9 से 12 की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कक्षा नौ से 12 तक पढ़ने वाली छात्राएं इन नवनिर्मित छात्रावासों में रहेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले ब्लॉक बनियाखेड़ा व रजपुरा के केजीबीवी को उच्चीकृत कर दिया गया है। गांव सरथल में संचालित बनियाखेड़ा के उच्चीकृत हुए केजीबीवी में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं की पढ़ाई के लिए एकेडमिक ब्लॉक व रहने के लिए छात्रावास बन चुका है। फिलहाल एकेडमिक ब्लॉक में केजीबीवी की कक्षा नौ में करीब 40 छात्राएं पढ़ाई करने के बाद इसी छात्रावास में रहती हैं। इसके अलावा रजपुरा में केजीबीवी के नजदीकी इंटर कॉलेज में करीब 35 छात्राएं पढ़ाई करने के बाद छात्रावास में रहती हैं। इन केजीबीवी का उच्चीकरण होने व छात्रावास बनने से कक्षा आठ उत्तीर्ण कर छात्राओं को दूसरे विद्यालयों में दाखिला नहीं लेना पड़ेगा। यह छात्राएं उच्चीकृत केजीबीवी में ही कक्षा 9 से 12 तक आवासीय सुविधा के साथ पढ़ाई कर सकेंगी।