{"_id":"68488a347b8191b210050e2f","slug":"apply-for-admission-in-class-6-in-jawahar-navodaya-by-29th-july-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120688-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जवाहर नवोदय में कक्षा छह के प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जवाहर नवोदय में कक्षा छह के प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन
गुन्नौर। रसूलपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के कक्षा छह की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए अभिभावक 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों का ही प्रवेश लिया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमलता नेगी बिष्ट ने बताया कि विद्यालय के कक्षा छह की 80 सीटों पर अभिभावक बच्चों के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बच्चों का चयन 13 दिसंबर को होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। प्रधानाचार्या ने बताया कि प्रवेश के लिए पंजीकरण करने वाले बच्चों के लिए कई योग्यता निर्धारित है। इसमें बच्चे का मूल निवास प्रमाणपत्र उसी जिले का होना चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है।
साथ ही बच्चे ने कक्षा तीन, चार और पांचवीं की पढ़ाई सरकारी या फिर मान्यता प्राप्त स्कूल से की हो। उन्होंने बताया कि निर्धारित 80 सीटों में से 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
...........
ऐसे करे आवेदन:
सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाएं। होमपेज में class 6 Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें। फिर फार्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट लें।
.........
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
-कक्षा पांच का रिपोर्ट कार्ड