{"_id":"68b60754d8a76b813501e07b","slug":"appeal-not-to-start-new-tradition-on-eid-miladunnabi-and-ganesh-visarjan-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-126509-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईद मिलादुन्नबी व गणेश विसर्जन पर नई परंपरा नहीं डालने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईद मिलादुन्नबी व गणेश विसर्जन पर नई परंपरा नहीं डालने की अपील
विज्ञापन
बहजोई में पीस कमेटी की बैठक करते डीएम। स्रोत-सूचना विभाग
- फोटो : samvad
बहजोई। ईद मिलादुन्नबी व अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पीस कमेटी के पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों पर कोई नई परंपरा नहीं डालने की अपील की।
सोमवार को शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि पांच सितंबर को ईद मिलादुन्नबी व छह सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन है। इसके बाद नवरात्र शुरू होंगे।
उन्होंने कहा कि त्योहारों पर किसी भी प्रकार की नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतिमा सीधे नदी में विसर्जित नहीं की जाएगी। प्रतिमा का विसर्जन के लिए तय स्थान पर तैयार किए जाने वाले गड्ढों में ही किया जाएगा। इसके अलावा तय रूट पर ही गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा होगी।
विज्ञापन
इस बीच पीस कमेटी के विनय वार्ष्णेय ने कहा कि भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के समय चलने वाले सभी डीजे बबराला में ही तय स्थान पर रोके जाएं। वहीं, मुफ्ती मौलाना आलम रजा खां नूरी ने कहा कि जुलूसों के समय नगर में भारी वाहन न आएं। साथ ही साफ-सफाई समेत पेयजल व विद्युत व्यवस्था सुचारु रहे। इसके अलावा जुलूसों के समय कोई भी छुटटा पशु रास्ते में न आने पाए। इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग बनाई जाएं।
अनंत अग्रवाल ने कहा कि नवमी व रामलीला को लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। सिरसी के पूर्व चेयरमैन वसीम खां ने कहा कि सिरसी में रेलवे क्राॅसिंग के निकट सड़क में बने गड्ढे भरवाए जाएं।
-- --
त्योहारों पर नागरिकों को मिले बिजली व पानी की निर्बाध आपूर्ति
बहजोई। पीस कमेटी की बैठक में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि आगामी त्योहारों पर नागरिकों को बिजली व पानी की निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं, अनंत चतुर्दशी पर करीब सौ प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। पीओपी, चूना व गोबर मिट्टी की प्रतिमाओं का ही विसर्जन किया जाएगा।
वहीं, डीएम ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पर एसडीएम व सीओ समन्वय बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करें। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर छुट्टा गोवंश को संरक्षित किया जाए। इस बीच सड़कों में हुए गड्ढे भरवाए जाएं।
-- --
किसी भी जुलूस के डीजे में न लगाएं दो से अधिक स्पीकर
बहजोई। एसपी कृष्ण विश्नोई ने कहा कि किसी भी जुलूस के डीजे में दो से अधिक स्पीकर न लगाए जाएं। जिले भर के पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस को लेकर स्थलीय भ्रमण करें व बैठक करें। साथ ही बैठक में ईद मिलादुन्नबी व गणेश प्रतिमा विसर्जन के जुलूसों के सदस्यों समेत डीजे संचालकों को भी बुलाया जाए। वहीं, एएसपी अनुकृति शर्मा ने कहा कि बड़ी व छोटी मूर्ति के लिए अलग-अलग गड्ढे बनाए जाएं। साथ ही रैंप भी बनाए जाएं।