{"_id":"6193fa269a7a1443c86093d1","slug":"angry-young-man-committed-suicide-by-hanging-chandausi-news-mbd4096717186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से नाराज युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से नाराज युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव कुढ़फतेहगढ़ में युवक ने पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर कमरे में पंखे के सहारे फंदा पर लटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा दरवाजा तोड़कर फंदे से शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
परिजनों के मुताबिक, कुढ़फतेहगढ़ गांव निवासी ओमवीर (25) पत्नी कुसुम व छोटे भाई मनोज के साथ रहता था। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सोमवार को ओमवीर पत्नी के साथ ससुराल गया था। उसकी पत्नी अपने मायके में रुक गई और ओमवीर अकेला घर लौट आया था। पत्नी के साथ नहीं आने से वह परेशान हो गया। रात को वह कमरे में सो गया। इसके बाद मंगलवार की दोपहर दो बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो छोटे भाई मनोज को कुछ शक हुआ। उसने कमरे में रोशनदान में झांककर देखा तो वह सन्न रह गया। अंदर कमरे में ओमवीर का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। मनोज के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना मनोज ने पुलिस व अपनी भाभी को दी। शाम तक मृतक की पत्नी कुसुम भी वापस आ गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि ओमवीर के रोजाना शराब का सेवन करने से पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई और शव को नीचे उताराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। युवक ने यह कदम घरेलू विवाद के बाद उठाया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
युवक मजदूर करता था। सोमवार की रात 27 वर्षीय युवक अपने कमरे में सोने के लिए गया था। इसी दौरान गमछे से फंदा बनाकर जान दे दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी करता था और शराब का सेवन ज्यादा करता था। शराब का सेवन करने से मना करने पर विवाद करता था। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद के बाद ही युवक ने फंदे से लटक कर जान दी है। संवाद