फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anganwadi workers raged over the disturbances in the training session, created a ruckus

प्रशिक्षण सत्र में अव्यवस्थाओं पर भड़कीं आंगनबाड़ी वर्कर, किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers raged over the disturbances in the training session, created a ruckus
संभल। सैदपुर इम्मा स्थित बीआरसी केंद्र पर सोमवार को कौशल विकास और अध्यापन कार्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए आयोजित शिक्षकों और आंगनबाड़ी वर्करों का प्रशिक्षण शिविर शुरू होते ही विवादों में आ गया। प्रशिक्षण में मौजूद आंगनबाड़ी वर्करों ने अव्यवस्थाओं को लेकर न सिर्फ जमकर हंगामा किया। बल्कि, प्रशिक्षण को बीच में ही छोड़कर घरों को लौट गईं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को प्री-प्राइमरी की शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्रों से दी जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले ग्रुप के तौर पर तैयार किया गया है। यहां तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों का दाखिला लिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग की निगरानी में सभी गतिविधियां होंगी। सोमवार को असमोली के सैदपुर इम्मा बीआरसी केंद्र पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पहुंची हुईं थीं। अव्यवस्थाओं को लेकर यह कार्यकर्ता विफर गईं। जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बाद में बिना प्रशिक्षण के ही अपने-अपने घरों को लौट गईं। उनका कहना था कि प्रशिक्षण के लिए बीआरसी केंद्र पर बुलाया गया था लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। प्रशिक्षण के दौरान न कोई सामग्री दी गई और न जलपान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जानी चाहिए। सैदपुर इम्मा स्थित बीआरसी केंद्र पर प्रशिक्षण के दौरान अव्यवस्था रही। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
दीपिका चतुर्वेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed