{"_id":"6838b3ddc088d6afea04bcce","slug":"an-unknown-vehicle-hit-the-bike-two-friends-died-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123103-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
गवां/रजपुरा(संभल)। रजपुरा-बबराला मार्ग पर गांव महुआ हसनगंज के निकट बुधवार रात में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव चबूतरा निवासी हृदेश (26), सुनील (27) और गांव घोसली राजा के निवासी सुनील (28) घायल हो गए। सीएचसी में घोसली राजा के निवासी सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि अस्पताल ले जाते समय हृदेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
तीनों युवक बुधवार की रात 2:30 के करीब कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निबोरा से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों बाइक सवार युवक रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा-बबराला मार्ग पर गांव महुआ हसनगंज के निकट पहुंचे तो उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सुनील निवासी घोसली राजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि हृदेश निवासी चबूतरा ने उपचार के लिए जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल तीसरा युवक सुनील निवासी चबूतरा को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
मृतक हृदेश की मां रामबेटी और सुनील की पत्नी जिया देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।