{"_id":"65abbe25bdf4868cf00be758","slug":"amroha-child-suffocated-due-to-falling-of-a-pillar-died-in-front-of-his-family-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: ट्रैक्टर से बिजली का तार उलझा, खंभा टूटकर गिरने से बच्चा दबा, घरवालों के सामने ही तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: ट्रैक्टर से बिजली का तार उलझा, खंभा टूटकर गिरने से बच्चा दबा, घरवालों के सामने ही तोड़ दिया दम
Sat, 20 Jan 2024 06:06 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:06 PM IST
सार
गजरौला में ट्रैक्टर से बिजली के तार उलझने से पोल टूटकर गिर गया। इसमें चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गजरौला में बिजली का पोल गिरने से बच्चे की मौत हो गई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गजरौला में ट्रैक्टर से बिजली के तार उलझ जाने के कारण खंभा टूट कर गिर जाने से आठ वर्षीय बालक की दब कर मौत हो गई। बालक की मौत से मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस पहुंच गई। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंच गए। घटना की जानकारी ली। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तराखंड के काशीपुर निवासी राजेश सिंह काफी समय से ख्यालीपुर ढाल पर रहते हैं। वह ट्रैक्टर के मिस्त्री हैं। ढाल पर ही उनकी दुकान है। उनका आठ वर्षीय बेटा विकास एलकेजी में शहवाजपुर डोर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। मोहम्मदाबाद बिजलीघर से जुड़े गांवों में घरेलू लाइन और नलकूपों की लाइन अलग करने की काफी समय से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए बिजली विभाग ने खंभे गाड़ दिए, लेकिन उन पर तार नहीं खींचे। शनिवार की शाम चार बजे तार खींचे जाने का काम चल रहा था। ख्यालीपुर ढाल निवासी राजेश सिंह का आठ वर्षीय बेटा विकास अपने दोस्तों के साथ बिजली लाइन के निकट खेल रहा था। इस बीच एक ग्रामीण ट्रैक्टर टिपलर लेकर आया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लाइन के तार ट्रैक्टर टिपलर से उलझ गए। जिससे खंभा टूट कर विकास के ऊपर गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी मौत से मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए। थाना पुलिस भी पहुंच गई।
घटना की जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मौत का मामला सामने आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।