फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   All public representatives and political parties should cooperate in the revision work: Additional Commissioner

सभी जनप्रतिनिधि व राजनैतिक दल पुनरीक्षण कार्य में करें सहयोग : अपर आयुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
All public representatives and political parties should cooperate in the revision work: Additional Commissioner
बहजोई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 1 नवंबर से 30 नवंबर तक कराया जा रहा है। यह बात अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद बीएन यादव कही।
विज्ञापन

वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया बहुत ही निष्पक्ष होनी चाहिए। मतदाता सूची पारदर्शिता के साथ तैयार की जाए। जिन महिलाओं की शादियां हो चुकी हैं, उन महिलाओं का नाम विशेष रूप से देख कर सूची में किसी भी दशा में दोबारा नहीं मिलना चाहिए। इसके अलावा जो लोग अपने गांव से पलायन कर चुके हैं, उनका नाम शहर की मतदाता सूची में मिला लिया जाए। दो स्थानों पर नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने जन-प्रतिनिधियों व राजनैतिक दलों की समस्याएं सुनकर जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। कहा कि सभी जन प्रतिनिधि पुनरीक्षण कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे मतदाता सूची पारदर्शिता के साथ तैयार की जा सके। इस बीच अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी समेत सभी उप जिलाधिकारी व जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed