फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert in sambhal

जुमे की नमाज को लेकर संभल में पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात, चौकसी बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
alert in sambhal
संभल में पुलिसकर्मियों के लिए शुक्रवार के संबंध में ड्यूटी की ब्रीफिंग देते पुलिस अधीक्षक यमुना - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल में बीते बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। पथराव और फायरिंग में दो युवकों की मौत हुई थी। अब एक फिर शुक्रवार आ गया है। प्रशासन विरोध प्रदर्शन और उपद्रव के अंदेशे में सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

एहतियाती सुरक्षा प्लान बनाया गया है। संवेदनशील स्थलों का पुलिस अधीक्षक ने खुद दौरा किया है। पुलिस को ब्रीफिंग दी है और पुलिसकर्मियों को हौसला दिया है। पुलिस अधीक्षक ने छंगामल कोठी के बाहर तैनात भारी पुलिसकर्मियों के साथ सीघा संवाद किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखने की है। अगर कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन किसी भी निर्दोष को न पकड़ा जाए।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। संभल में विभिन्न स्थानों पर जरूरत के हिसाब से पुलिस की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संभल में ही डेरा डाले हुए हैं। जबकि आईजी सुबह से ही खबर ले रहे थे, लेकिन दोपहर में वह स्वयं कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक में भी शामिल हुए। लखनऊ से शासन स्तर पर भी संभल के हालात के विषय में जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियाती तौर पर फोर्स तैनात, शांति व्वस्था बनाए रखें : जिलाधिकारी
संभल में एहतियाती तौर पर पुलिस बल तैनात है। मजिस्ट्रेट निगरानी कर रहे हैं। जनजागरूकता पैदा करने और गलतफहमी को दूर करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पंपलेट बांटे हैं। उलेमा, मुफ्ती और समाज में सक्रिय लोगों के साथ हालात को सामान्य बनाए रखने के लिए संवाद किया गया है। - अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed