फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert in sambhal on namaj

अमन के पैगाम के साथ हुई संभल में अदा की गई जुमे की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
alert in sambhal on namaj
संभल के चंदौसी चौराहे पर शुक्रवार को चौकसी का नजारा। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के पहले जुमे की नमाज के बाद संभल में व्यापक विरोध हुआ था। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने तोड़फोड़, पथराव, फायरिंग और आगजनी की वारदात कर डाली। इसके बाद से प्रत्येक शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन लगातार सतर्क बना हुआ है। शहर की जामा मस्जिद सहित अलग-अलग स्थानों पर संवेदनशीलता के आधार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी बीच संभल शहर समेत जिले में सभी स्थानों पर शुक्रवार को अमन के पैगाम के साथ नमाज संपन्न हुई।
विज्ञापन

शाही जामा मस्जिद के आसपास के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। चौधरी सराय पुलिस चौकी पर अपर पुलिस अधीक्षक डेरा डाले रहे। जगह-जगह पुलिस और अर्धसैनिक बल अपनी मुस्तैदी दिखा रहे थे।
विज्ञापन

पथराव और बवाल के अंदेशे में पुलिस और प्रशासन ने उससे निबटने के पूरे इंतजाम कर लिए थे। संभल के चंदौसी चौराहा, आर्य समाज रोड, चौधरी सराय चौराहा, दीपा सराय बल्ले की पुलिया, एजेंटी चौराहा, बाजार सहित 12 स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। आईटीबीपी, पीएसी व पुलिस बल के जवान बज्र वाहन के साथ लगाए गए। कई स्थानों पर आगजनी के अंदेशे में दमकल की गाड़ियां लगाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय पर शाही जामा मस्जिद में इमाम आफताब हुसैन वारसी ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि इस्लाम, मोहब्बत का पैगाम देता है। इसलिए सभी को मिलकर रहना चाहिए। कोई ऐसी बात किसी के लिए न कहें, जिससे अमन को आंच आए।

इसी मौके पर अमन चैन व भाईचारा कायम रखने रखने की दुआ की गई। पुलिस बल सभी चौराहों पर तैनात रहा। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार भ्रमण पर रहे। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल पल-पल की खबर लेते रहे। अग्रिम आदेशों तक संभल में चौकसी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed