फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert in sambhal on caa

आशंकाओं भरे माहौल में पुलिस और प्रशासन ने बनाए रखी सतर्कता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
alert in sambhal on caa
संभल में चौधरी सराय में तैनात पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल में 19 व 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन हिंसक हो जाने पर तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग की बड़ी घटना हुई थी। इसमें दो युवकों बिलाल और शहरोज की जान चली गई थी। इससे संबंधित मुकदमों में तमाम लोग नामजद हैं और सैकड़ों की भीड़ अज्ञात है। संभल में इसके बाद से आशंकाओं का माहौल बना हुआ है। अलबत्ता आम आदमी आशंकाओं को खारिज करते हुए जिंदगी की रफ्तार में दिख रहे हैं लेकिन प्रशासन अभी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है और इसीलिए एहतियाती सतर्कता बनाए रखी जा रही है।
विज्ञापन

बवाल के बाद यह दूसरा शुक्रवार था जब प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त तौर पर संभल में निगरानी रखी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संभल में डेरा डाले रहे। आईजी जोन ने मुरादाबाद से संभल के विषय में जानकारी ली। वहीं शासन भी संभल को लेकर गंभीर है। हर छोटी बड़ी बात को लेकर शासन भी जानकारी ले रहा है। पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार की रात ही संभल में चौकसी बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

संभल जिले के पांच थाना प्रभारी, दो पुलिस क्षेत्राधिकारी और पुलिस बल की तैनाती अलग अलग क्षेत्र में की गई। पुलिस अधिकारी शुक्रवार को सुबह से ही सभी अपनी अपनी जगह पर मुस्तैद थे। पुलिस और प्रशासन के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज नगर के भ्रमण पर रहे। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद चौधरी सराय पुलिस चौकी में मौजूद थे। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह संभल स्थित अपर जिलाधिकारी कार्यालय से नगर पर नजर बनाए हुए रहे। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस और प्रशासन ने एहतियाती सतर्कता बनाए रखी। आम जनता ने भी अमन बनाए रखा। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed