{"_id":"5e0a49ef8ebc3e87a413fb11","slug":"alert-in-sambhal-on-caa-matter-sambhal-news-mbd3346085200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने किया पैदल मार्च, संभल में बनी रहेगी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने किया पैदल मार्च, संभल में बनी रहेगी चौकसी
विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय में पैदल गश्त करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पुलिस और अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के जवानों ने सोमवार की शाम संभल में पैदल मार्च किया। संभल में पांच थानाध्यक्षों के साथ भारी पुलिस बल लगाया गया है। इस बीच चौकसी बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने नेतृत्व किया। पैदल मार्च कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक भी थे।
संभल में 19 व 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शन के दौरान बवाल होने पर पूरे जिले का पुलिस बल संभल में लगाया गया। पड़ोसी जनपदों से भी पुलिस बुलाई गई थी।
पीएसी और अर्धसैनिक बल भी लगाए गए। संभल में अभी चौकसी बरकरार है। अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के जवानों और पुलिस ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि हालांकि अब शांति व्यवस्था कायम है लेकिन संभल में एहतियाती तौर पर चौकसी बनी रहेगी।