{"_id":"5dc9b0748ebc3e5b02424bfe","slug":"alert-in-sambhal-for-ayodhya-matter-sambhal-news-mbd3288937124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मुद्दे पर संभल में सतर्कता, अधिकारियों ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मुद्दे पर संभल में सतर्कता, अधिकारियों ने किया पैदल मार्च
विज्ञापन
पैदल भ्रमण के दौरान संभल के मार्केट में मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल में चौबीस घंटे निगरानी के क्रम में संवेदनशील स्थलों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर पुलिस की तैनाती है। त्वरित कार्यबल को भी सुरक्षा की एहतियाती जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्वरित कार्यबल की महिला इकाई भी संभल में तैनात है। बड़ी संख्या में महिला कांस्टेबिल पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर ड्यूटी के लिए मौजूद हैं। जबकि बाहरी जनपदों की पुलिस और पीएसी भी संभल में डेरा डाले है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संभल के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। अच्छी बात यह है कि अभी तक संभल में कोई ऐसी प्रतिक्रिया नहीं है जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन को कोई कार्रवाई करनी पड़ी हो। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार सतर्क है।
संभल के उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. केके सरोज तथा विशेष ड्यूटी पर आए पीपीएस अधिकारी सुदेश पाल सिंह ने कोतवाली पुलिस के संग कोतवाली से पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
यह अधिकारी कोतवाली से सराफा बाजार होते हुए नखासा पुलिस चौकी तक गए। व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया और यह भी कहा कि अग्रिम आदेशों तक पुलिस बल की संभल के कई हिस्सों में चौबीस घंटे निगरानी रहेगी। हर बारह घंटे में पुलिस की ड्यूटी बदलेगी। लेकिन, राउंड-द-क्लाक ड्यूटी रहेगी। हयातनगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों को तीन सब सेक्टर में बांटा गया है।
तीनों में मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। शाहजीपुरा, मंगलपुरा, नवादा, पीलाखदाना, मोहल्ला दरबार और हयातनगर में चामुंडा मंदिर के करीब 24 घंटे की पुलिस निगरानी रखी गई है। दो पालियों में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
हर 12 घंटे में ड्यूटी बदल रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर एहतियाती सतर्कता अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी। पुलिस बल को निश्चित स्थानों पर तैनात किया गया है। पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ भी लगी है।