फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert in sambhal for ayodhya issue

संभल में अयोध्या मामले पर एहतियाती सतर्कता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
alert in sambhal for  ayodhya issue
संभल। अयोध्या मामले में आने वाले फैसले के मद्देनजर संभल का पुलिस प्रशासन एहतियाती तौर पर सतर्क हो गया है। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस प्रशासन की निगरानी है। जरूरत पड़ने पर फोर्स भी तैनात किया जाएगा। फिलहाल पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित किया है। अधिकारियों की 30 नवंबर तक की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं हैं। प्रशासन निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

सांप्रदायिक अतीत के चलते शासन की नजर में संभल जनपद संवेदनशील की श्रेणी में आता है। इसलिए संभल जिले में खास सतर्कता बरती जा रही है। वैसे तो पूरा यूपी ही अलर्ट किया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे 30 नवंबर तक मुख्यालय न छोड़ें। साथ ही फैसले की प्रतिक्रिया के मद्देनजर निगरानी बनाए रखें। हालांकि अभी अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट फैसला सुरक्षित है लेकिन इस फैसले के आने से पहले प्रशासन एहतियाती सुरक्षा प्लान बनाने में जुट चुका है। क्योंकि जब से अयोध्या मामले पर सुनवाई हुई है तभी से लोगों की निगाह कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

आला अफसर शासन की गाइड लाइन के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था पर चिंतन-मनन में जुट गए। अयोध्या पर निर्णय आने से पहले दिवाली का त्योहार है। इसलिए भी प्रशासन ने चौकसी बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के व्यस्त बाजारों के साथ-साथ बस स्टेशनों व रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी है। राजनीतिक गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने कहा कि जनपद में चेहल्लुम, धनतेरस और दिवाली को लेकर पहले ही एहतियाती सतर्कता बरती जा रही है। शासन की ओर से जो भी निर्देश दिए गए हैं उसके हिसाब से अयोध्या मामले में भी चौकसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed