फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After three days of diversion, all routes will open from today evening

तीन दिन के डायवर्जन के बाद आज शाम से खुल जाएंगे सभी मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
After three days of diversion, all routes will open from today evening
कांवड़ यात्रा के लिए जिले में किया गया रूट डायवर्जन सोमवार की शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा जिसके बाद सभी मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। बाईपास और डायवर्जन प्वाइंट पर जाम न लगे इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सावन का आखिरी व चौथा सोमवार आज है। राजघाट व हरिद्वार से अधिकांश शिवभक्त गंगाजल लेकर गंतव्य तक पहुंच चुके हैं। कांवड़ यात्रा के लिए संभल जिले में शनिवार की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जिले में नौ प्वाइंट डायवर्जन के बनाए गए थे। पांच पार्किंग स्थल थे। जहां बीच में भारी वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा करने की व्यवस्था की गई थी। भारी भीड़ को देखते हुए यह डायवर्जन सोमवार की शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। इसके बाद डायवर्ट सभी मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। संभल बाईपास-असमोली मार्ग, हसनपुर मार्ग बाईपास, रजपुरा क्षेत्र में गवां रोड और चंदौसी बाईपास पर भारी वाहन पिछले दो दिन से खड़े हैं। पांच बजे रूट डायवर्जन खुलने से एक साथ सभी वाहनों के संचालन पर भारी भीड़ रहेगी जिससे जाम की संभावना है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने बाईपास व पार्किंग स्थल वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे से रूट डायवर्जन खत्म हो जाएगा। प्रमुख चौराहों व स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
अनुज मलिक, प्रभारी यातायात निरीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed