फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After ten days of marriage, the young man died due to electrocution

शादी के दस दिन बाद युवक की करंट की चपेट में आने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
After ten days of marriage, the young man died due to electrocution
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर के कूलर का स्विच लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की शादी 18 जून को हुई थी। पत्नी की हाथों की मेहंदी का रंग हटने से पहले ही विधवा हो गई।
विज्ञापन

गांव प्रहलादपुर निवासी रामप्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र रिशु भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्राली से ईंट पहुंचाने की मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार की शाम रिशु व उसकी पत्नी ममता ने घर में कपड़े धोए थे। कपड़े धोने के बाद रिशु नहाने चला गया। नहाने के बाद में कमरे में पहुंचा और नंगे पांव कूलर का स्विच बिजली के बोर्ड में लगाने लगा। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की चीख की सुनकर घर के बाहर बैठे पिता रामप्रसाद व माता ममता भी आए। उन्होंने युवक को जमीन पर पड़ा पाया। परिजन आननफानन उसे लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने रिशु को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed