{"_id":"675de4241dfd9e1e0904bfc5","slug":"after-passing-the-police-recruitment-exam-the-boy-asked-for-a-scorpio-car-broke-the-relationship-on-refusal-sambhal-news-c-204-1-chn1002-115995-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस भर्ती परीक्षा में पास होने पर लड़के ने मांगी स्कॉर्पियो कार, इन्कार पर तोड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस भर्ती परीक्षा में पास होने पर लड़के ने मांगी स्कॉर्पियो कार, इन्कार पर तोड़ा रिश्ता
Sun, 15 Dec 2024 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पुलिस भर्ती परीक्षा में पास होने पर युवक के परिजनों ने शादी में स्कॉर्पियो कार और दस लाख रुपये की मांग कर दी। लड़की पक्ष के इन्कार करने पर रिश्ता तोड़ दिया। लड़की पक्ष ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
बदायूं जनपद में थाना फैजगंज बेहटा के गांव तरक परौली निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी चंदौसी कोतवाली के गांव चितौरी की मढ़ैया निवासी युवक से तय की थी। जुलाई माह में चंदौसी की एक धर्मशाला में गोदभराई की रस्म पूरी की गई। जिसमें वर पक्ष को तीन लाख रुपये नकद, सोनू की चेन, अंगूठी समेत छह लाख रुपये खर्च किए। नवंबर में शादी होनी थी। जब लड़के के परिजनों से शादी का मुहूर्त निकलवाने के लिए कहा तो टाल मटोल करने लगे। 20 नवंबर को लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे तो परिजनों ने कहा कि लड़के का नंबर पुलिस में आ गया है। अब ऐसी शादी नहीं करेंगे। अगर शादी करनी है तो दस लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो देनी होगी। आरोप है कि जब पीड़िता ने असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष के लोगों ने उससे गाली गलौज कर घर से भगा दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।