फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After brutally killing the young man, the dead body was thrown on the roadside, not identified

युवक की निर्मम हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, शिनाख्त नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
After brutally killing the young man, the dead body was thrown on the roadside, not identified
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के फुलसिंघा गांव में आलू के खेत में बोरे में बंद शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खुलवाया तो उसमें युवक की निर्वस्त्र लाश थी। उसके चेहरे पर किसी भारी वस्तु से जोरदार प्रहार किया गया था, जिसकी वजह से उसका चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव मिलने की सूचना पर एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या कहीं और की गई है और शव सड़क किनारे फेंका गया है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा के निकट सड़क किनारे आलू के खेत में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे राह चलते लोगों ने एक बोरा देखा। इसमें शव होने का अंदेशा व्यक्त कर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सीवी सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोरा खुलवाया तो होश उड़ गए। बोरे में करीब 23-24 साल के युवक का निर्वस्त्र शव था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस के मुताबिक युवक के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी को जल्द खुलासा किए जाने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जिले के सभी थानों में शव मिलने की सूचना भेज दी है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे बोरे में शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
आलोक कुमार जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed