{"_id":"68a3842baa88986f4d0e5c25","slug":"after-a-long-wait-dhanaris-phc-got-a-doctor-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122275-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लंबे इंतजार के बाद धनारी के पीएचसी को मिलीं चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लंबे इंतजार के बाद धनारी के पीएचसी को मिलीं चिकित्सक
विज्ञापन
धनारी। कस्बा पीएचसी पर लंबे इंतजार के बाद नियमित चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। अब तक यह पीएचसी फार्मासिस्ट व एलटी के भरोसे ही चल रही थी। इसके चलते कस्बा सहित आस पास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में लंबे समय से कस्बे के लोग पीएचसी पर चिकित्सक की मांग भी कर रहे थे।
धनारी पीएचसी से स्थानीय लोगों के अलावा गांव धनारी पट्टी लाल सिंह, बालू शंकर, गौरी पुरा शंकरा, भागनगर, रामनगर उर्फ कनुआ नगला सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोग अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं। कस्बा पीएचसी पर लंबे समय के बाद महिला चिकित्सक डॉ. सुगंधा श्रीवास्तव की तैनाती कर दी गई है। स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति होने से स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिली है।
पहले यहां चिकित्सक की तैनाती न होने से कस्बे के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट व एलटी ही मरीजों का उपचार कर रहे थे। सिर्फ रविवार को लगने वाले आरोग्य मेले में ही गुन्नौर सीएचसी से आए चिकित्सक मरीजों का उपचार करते थे। ऐसे में बेहतर दवा व स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीज निजी व अप्रशिक्षित चिकित्सकों के पास पहुंच रहे थे। लेकिन अब स्थाई चिकित्सक के तैनात होने से मरीजों को उपचार के लिए भटकना नही पड़ेगा।