{"_id":"5dfa7b728ebc3e87d012feb7","slug":"advocate-protest-in-sambhal-sambhal-news-mbd3333474172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया
संभल में नागरिकता बिल के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : SAMBHAL
Link Copied
संभल। अधिवक्ताओं ने बुधवार को कचहरी परिसर में एनआरसी बिल और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने हाथ में तिरंगा झंडा था। वे नागरिकता संशोधन कानून के प्रावधानों के खिलाफ पोस्टर लेकर सामने आए। नारेबाजी करते हुए उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में विरोध कर रहे अधिवक्ताओं का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने लिया। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित था और वक्ताओं ने कहा कि इस कानून से नफरत पैदा हुई है। नागरिकता संशोधन कानून संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इस तरह का काला कानून आम जनता को स्वीकार नहीं है। इसलिए राष्ट्रपति से इस कानून को खारिज करने का आग्रह है। मोहम्मद मशकूर, मोहम्मद कामिल, अब्दुल रहमान, याहिया खां, चौधरी वसीम, सरफराज नवाज, मुख्तार फात्मा, फरमानुल हसन, जियाउद्दीन आदि की भागीदारी रही। इस दौरान पुलिस ने चौकसी बनाए रखी। सीओ केके सरोज और कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।