{"_id":"650ca5d98c0b595c2f07632c","slug":"adverse-entry-to-ado-panchayat-on-negligence-in-work-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-3107-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार्यों में लापरवाही पर रजपुरा के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार्यों में लापरवाही पर रजपुरा के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)।
जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति तथा पंचायती विभाग की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर पंचायत राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में सीडीओ कमलेश सचान ने सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालयों को लेकर बातचीत की। लक्ष्य की तुलना में कार्य पूर्ण न होने पर सीडीओ ने विकासखंड जुनावई के एडीओ पंचायत को कारण बताओं नोटिस जारी किया। वहीं विकासखंड रजपुरा के आरसी सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण न मिलने पर प्रभारी एडीओ पंचायत पंकज कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इसके अलावा ओडीएफ से संबंधित कम भुगतान को लेकर विकासखंड बहजोई के ग्राम विकास अधिकारी रमेश को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। इस बीच कूड़ा कलेक्शन, वर्मी कंपोस्ट, रेट्रो फिटिंग, अंत्येष्टि स्थल व पुस्तकालय को लेकर भी जानकारी ली गई। वहीं सीडीओ ने दिव्यांग शौचालयों को लेकर भी बारीकी से समीक्षा की।
विज्ञापन
सीडीओ ने दिव्यांग शौचालय निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर रखने को लेकर जोर दिया। विकासखंड रजपुरा के एडीओ पंचायत से सप्ताह भर में पोषण किट का भुगतान करने को कहा। इस बीच डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय समेत डीआईओ बृजेश कुमार तथा सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत रहे।
विज्ञापन