फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration's JCB on encroachment

अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Administration's JCB on encroachment
संभल के चौधरी सराय में दुकानों के लगे टीनशेड को हटाती जेसीबी। - फोटो : SAMBHAL
नगर के चौधरी सराय चौराहे से आदमपुर मार्ग तक पटरियों पर किए गए अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई कर जेसीबी चलाई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन की जेसीबी चलने से बाजार में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकांश लोग खुद से अतिक्रमण हटाने लगें थे। इस कार्रवाई के दौरान लगाए गए निजी विज्ञापनों के होर्डिंग बोर्ड के पोल को भी हटाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को उपजिलाधिकारी अभिनव गोपाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह और पुलिस की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। चौधरी सराय चौराहे से शुरू हुए अभियान में अतिक्रमण हटाने का कार्य जेसीबी ने किया। इस दौरान सड़क पर तय सीमा के बाद किए गए निर्माण को प्रशासन ने हटवाया। चौधरी सराय चौराहे से आदमपुर मार्ग तक चले अभियान के दौरान स्थायी दुकानों के सामने निर्माण कर किए गए अतिक्रमण में बनाई गई झोपड़ियों, लगाए गए टीन शेड के साथ विज्ञापन के होर्डिंग को हटाया गया। इस दौरान दुकान के सामने फैलाकर रखे गए सामानों को दुकानदारों ने जल्दी जल्दी हटाया। अभियान के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, नखासा थानाध्यक्ष, हयातनगर थानाध्यक्ष व हजरतनगर गढ़ी थानाध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed