फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration's JCB again on illegal plotting, stirred up businessmen

अवैध प्लॉटिंग पर फिर गरजी प्रशासन की जेसीबी, कारोबारियों में हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Administration's JCB again on illegal plotting, stirred up businessmen
संभल। रेरा में पंजीकरण नहीं और एनीबी के मानक पूरे नहीं किए। प्लॉटिंग शुरू कर दी। ऐसे धंधेबाजों के खि लाफ प्रशासन सख्ती बरत रहा है। जहां प्लॉटिंग कर ली गई है वहां जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। अब तो प्रशासन उन तमाम लोगों को भी जागरूक कर रहा है जिन्होंने जानकारी के अभाव में प्लॉट खरीद लिए हैं। जहां मकान बना लिए गए हैं वहां नोटिस दिए जाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर मकान भी ध्वस्त किए जाएंगे। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रशासन की जेसीबी गरजी है। पहली कार्रवाई आदमुपर मार्ग पर की गई जहां प्लॉटिंग करने के लिए सड़क बनाई गई थीं वह तोड़ी गई हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई हल्लू सराय के हसनपुर मुंजब्ता मार्ग पर की गई है। इस सड़क पर तीन स्थानों पर प्लॉटिंग की जा रही थी। सड़क के अलावा बाउंड्री और गेट तक तोड़ दिए गए हैं। हसनपुर मुंजब्ता मार्ग पर एक प्लॉटिंग करीब 52 बीघा भूमि पर की जा रही थी। आदमपुर मार्ग पर करीब दस बीघा भूमि पर प्लॉटिंग की गई है। एसडीएम ने बताया कि बिना ले-आउट पास प्लॉटिंग की जा रही थी और इन प्रॉपर्टी डीलर का रेरा (रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण) में भी पंजीकरण नहीं है। इसके बाद भी लोगों को गुमराह कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। जबकि भविष्य में प्लॉट खरीदने वाले लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा। कार्रवाई के दौरान जो लोग एकत्र हुए उन्हें एसडीएम ने बताया कि मानक पूरे नहीं है तो इसका नुकसान प्लॉट खरीदने वाले व्यक्ति को भविष्य में उठाना पड़ेगा। इसलिए जहां मानक पूरे किए गए हैं वहां प्लॉट खरीदा जाए। एसडीएम ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग किसी हाल में नहीं होने दी जाएगी। कार्रवाई अवैध प्लॉटिंग पर लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्लॉटिंग करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह, दीपक कुमार जुरैल, विनयमित क्षेत्र के जेई व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed