{"_id":"5f0f50548ebc3e63c9209dd8","slug":"adg-speak-to-police-officers-in-sambhal-chandausi-news-mbd355935353","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर जैसी घटना न हो, इसके लिए बनाएं रखें पुलिस की गोपनीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर जैसी घटना न हो, इसके लिए बनाएं रखें पुलिस की गोपनीयता
विज्ञापन
चंदौसी। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने गुन्नौर पहुंचकर कोतवाली का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों की मीटिंग ली। कोतवाली में स्टैंड टू ड्रिल के माध्यम से भीड़ अथवा बाहरी हमले की बचाव की तैयारियों को परखा। मीटिंग में एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने कहा कि कानपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस की गोपनीयता बनाए रखें। दबिश के नियमों का पालन करते हुए पूरी सुरक्षा और अपने बचाव के साथ दबिश दें।
कोतवाली परिसर में अधिकारियों की मीटिंग में एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने पुलिस से गोपनीयता बनाए रखने की अपील की। एडीजी अविनाश चंद्र ने कहा कि कानपुर की घटना में आठ पुलिस के जवान शहीद हुए हैं। उनसे पुलिस को सबक लेने की जरूरत है, क्योंकि जाने अनजाने में जो गलती हो जाती है, वही सबसे बड़ा नुकसान का कारण बनता है। पुलिस की गोपनीयता बनाए रखे।
पुलिस कही दबिश देने जा रही है, तो कोशिश करें। किसी को इसका पता न चले। यदि थाना परिसर में कोई व्यक्ति अपराधिक तत्वों से मिला हुआ है, तो सीधे कोतवाल को बताएं। कोतवाल से बात नहीं बनती, तो सीओ को बताएं। उनसे भी नहीं बनती तो सीधे पुलिस कप्तान को बताएं। वहीं ऐसे प्रवृति के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इस विषय पर उन्होंने 44 मिनट बात की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, पुलिस उपधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज, चन्दौसी अशोक और संभल के क्षेत्राधिकारी सहित तीनों थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
रिकार्ड चैक किया, हमले से बचाव की तैयारियों को परखा
बुधवार को एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र गुन्नौर कोतवाली पहुंचे। पुलिस बल के साथ सलामी ली। कोविड हेल्प केयर डेस्क पर थर्मल स्क्रीनिंग कराकर कोतवाली का निरीक्षण किया। अपराधियों की सूची, रिकार्ड, कार्यालय, हवालात, मैस का निरीक्षण किया। बोले विभाग को अच्छा एवं उच्च क्वालिटी का भोजन दिया जाए। थाने में खड़ी पुरानी बाइकों को जल्द से जल्द नीलाम कराने के निर्देश दिये। इसके बाद थाने में भीड़ अथवा बाहरी हमले से बचाव के लिए एडीजी के समक्ष स्टैंड टू ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन देखकर बोले, यह प्रदर्शन उनके पीछे भी होना चाहिए।