फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   adg in sambhal today for ayodhya matter

अयोध्या मुद्दे कर प्रशासन सतर्क, संभल में आज आएंगे एडीजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
adg in sambhal today for ayodhya matter
संभल। अयोध्या मुद्दे पर संवेदनशीलता के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस सतर्क है। जनपद के वरिष्ठ अधिकारी लगातार सभी पक्षों के साथ संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में अब बरेली से अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र, पुलिस महा निरीक्षक रमित शर्मा संभल आ रहे हैं। दोनों अधिकारी शुक्रवार को दिन में 11 बजे से नगर पालिका परिसर में चार थाना क्षेत्रों के चुनिंदा लोगों के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले अधिकारी निरीक्षण भवन में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ अब तक की तैयारियों के विषय में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आने वाला है, उसे सभी पक्ष स्वीकार करें। कोई प्रतिक्रिया न करें। शांति व्यवस्था को बनाए रखें। इस पर पुलिस और प्रशासन एहतियाती तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में जिले भर में बैठकों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

थाना से लेकर गांव स्तर तक बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक ने संभल का दौरा तय किया है। नगर पालिका परिसर में होने वाली बैठक में उनके साथ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकेट के लिए स्थान चिह्नित किए गए
संभल। अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने से पहले एहतियाती तैयारियों में पुलिस ने कई संवेदनशील स्थान चयनित किए हैं। यहां पुलिस की तैनाती की जाएगी। संभल, असमोली, हयात नगर और नखासा थाना क्षेत्रों में कई स्थान ऐसे निकाले गए हैं जहां पर पुलिस की निगरानी रहेगी। थाना प्रभारियों ने ड्यूटी स्थलों को खुद देख लिया है।

शांति व्यवस्था में लोगों का सहयोग रहेगा
संभल। कोर्ट का फैसला आने के बाद भी शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए प्रशासन ने संभ्रांत लोगों की सूची बनाई है। थाना स्तर से गांव वार सूची बनाई गई है। पुलिस जरूरत पड़ने पर अपने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का सहयोग लेगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कवायद पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed