फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   adg in sambhal fo ayodhaya matter

न्यायालय का जो भी निर्णय आए सभी को करना है उसका सम्मानः एडीजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
adg in sambhal fo ayodhaya matter
संभल के अस्पताल चौराहे पर पैदल मार्च करते एडीजी बरेली अविनाश चंद्र व अन्य। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर के पालिका कार्यालय में एडीजी बरेली और आईजी मुरादाबाद ने तहसील क्षेत्र के लोगों से जन संवाद किया है। इसमें अयोध्या मुद्दे पर आने वाले न्यायालय के निर्णय को लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं हो इसके लिए अपील की है। साथ ही असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए पुलिस की पूरी तैयारी बताई है। जिम्मेदार लोगों से शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है। जन संवाद के बाद पैदल मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीजी बरेली अविनाश चंद्र और आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा जन संवाद के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। एडीजी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर अयोध्या मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने वाला है। फैसला जो भी हो उस पर सभी को संतोष जताना है। किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं जतानी है। ऐसा कोई कार्य नहीं करना है जिससे माहौल खराब हो।
विज्ञापन

एडीजी ने पिछले कुछ महीनों में हुए धार्मिक आयोजन को लेकर जनता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों में संभल की जनता ने सौहार्द की मिसाल पेश की है। यही सौहार्द निर्णय आने पर कायम रखें। एडीजी ने कानून व्यवस्था में सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की लोगों से अपील की। वहीं आईजी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश वायरल करने से परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की फिजा खराब नहीं हो पाए। जो नफरत फैलाने का प्रयास करें उसकी जानकारी पुलिस को दें। जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने लोगों से शांति बनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जिले के लोगों की जमकर प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जिले के लोगों की सौहार्द की मिसाल दी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से अब तक सौहार्द बना रहा है। ऐसे ही निर्णय आने पर सौहार्द कायम रखा जाए। ऐसा सभी को संकल्प लेना है। सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने निर्णय का सम्मान करने की अपील की।
वहीं शहर विधायक नवाब इकबाल ने भी शांति बनाए रखने और निर्णय का सम्मान करने की अपील की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने न्यायालय के आदेश का पालन करने की अपील की है। संजय सांख्यधर प्रशासन का सहयोग करने और शांति बनाए रखने के लिए अपील की। इस दौरान मुफ्ती आलम रजा खां नूरी, नीरज बजाज, वसीम खां, संगीता भार्गव, आदित्यवीर सागर, डा. अरविंद कुमार गुप्ता, चौधरी फैजान, कमल कांत तिवारी, नरेंद्र अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
पैदल मार्च कर दिया शांति का संदेश
एडीजी अविनाश चंद्र ने अधिकारियों और फोर्स के साथ नगर पालिका से शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज बस अड्डा होते हुए चंदौसी चौराहे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान एडीजी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आए उसका पालन करने के लिए लोगों से कहा। उन्होंने नगरवासियों को पूर्ण सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया है।

गेेस्टहाउस में अधिकारियों के साथ की बैठक
एडीजी बरेली और आईजी मुरादाबाद ने नगर के लोकनिर्माण विभाग के गेस्टहाउस में जिलेभर के अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिसमें अयोध्या मुद्दे पर आने वाले निर्णय को लेकर तैयारी रखने की बात कही। एडीजी और आईजी सुबह साढ़े दस बजे नगर में प्रवेश कर गए थे। बैठक के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जन संवाद लगातार किए जाने के लिए भी कहा है। साथ ही निगरानी बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed