फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Action will be taken against absentee polling personnel: DM

गैरहाजिर मतदान कार्मिकों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई : डीएम

Mon, 29 Apr 2024 04:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 29 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against absentee polling personnel: DM
बहजोई (संभल)। लोकसभा चुनाव को लेकर एंग्लोवैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन दोनों पालियों में 22 कार्मिक गैरहाजिर रहे। डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण से गैरहाजिर कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस्लामनगर रोड स्थित एंग्लोवैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। रविवार को दूसरे दिन प्रशिक्षण की प्रथम पाली में 960 मतदान कार्मिकों में से 10 और द्वितीय पाली में 960 मतदान कार्मिक 12 कार्मिक प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे। जबकि पहले दिन दोनों पालियों में 47 कार्मिक गैरहाजिर रहे थे। रविवार को प्रशिक्षण के दौरान पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने फैसिलिटी सेंटर पर चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों पोस्टल बैलेट व ईडीसी की जानकारी ली। बाद में डीएम प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचे और मास्टर ट्रेनरों व मतदान कार्मिकों से बातचीत की। डीएम ने मतदान कार्मिकों से कहा कि प्रशिक्षण के लिए समय पर पहुंचें और गंभीरता से प्रशिक्षण लें। प्रशिक्षण स्थल पर देरी से आने पर गैर हाजिर मानते हुए कार्रवाई तय है। इस दौरान प्रभारी मतदान कार्मिक एवं सीडीओ भरत कुमार मिश्र, पीडी ज्ञान सिंह, डीआईओएस वेदराम, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह व आईटीआई चंदौसी के प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों ने किया पोस्टल वैलेट से मतदान

बहजोई। एडीएम न्यायिक सुशील कुमार चौबे ने बताया कि फैसिलिटी सेंटर से मतदान कार्मिकों की ओर से कुल 284 ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) रहे। इनमें चंदौसी से 93, असमोली से 79, सम्भल से 78 व गुन्नौर से 34 शामिल रहे। वहीं पोस्टल बैलेट के माध्यम से कुल 129 लोगों ने मतदान किया। इनमें चंदौसी से 42, असमोली से 11, संभल से 08 व गुन्नौ से 68 शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed